Monday, June 4, 2018

पीपल वृक्ष : वासुदेव वास



पीपल वृक्ष  : वासुदेव वास

(ब्रह्मा , विष्णु और महेश )

घर परिवार में गृह कलह एवं सुख शांति के लिए :-


                पीपल एक ऐसा वृक्ष, जो भगवान ने बनाया है, इसमें बहुत सारे गुण विद्यमान है। और पीपल का  

वृक्ष जहाँ भी दिखाई दे हमेशा प्रणाम करना चाहिए, उससे आत्मिक शांति मिलती है।  

परिवार में गृह कलह और सुख शांति निवारण के लिए पूर्णिमा के दिन सूर्य ढलने पर शाम को जलफूल , अक्षत, धूप, अगरबत्ती, और दीप जला कर पूजा अर्चना करना  चाहिए


पूजा में सिर्फ नीचे दिए गए मंत्र का १०८ बार जाप करे तत्पश्चात वृक्ष की ०७ बार परिक्रमा करे ,

फिर पीपल के पेड़ की छाल का एक टुकड़ा और पीपल की एक पत्ती लाकर गंगाजल से स्नान कराके 

पूजा की जगह पर शुद्ध लाल  कपड़े में बांध कर रख दें , और सुबह शाम पूजा के समय  उस लाल कपड़े 

को  भी धूप दीप से २१ दिन तक पूजन करेइस विधि से तत्काल घर में सुख शांति और घर की कलह 

से निवारण मिल जायेगा, और पूरे घर में फिर देखिये ब्रम्हा विष्णु और महेश का आशीर्वाद कैसे प्राप्त 

होने लगता है। 

= मंत्र =

" नमो भगवते वासुदेवाय नमः"

       हाँ एक बात और बता देना  चाहता  हूँ कि इस पूरी २१ दिन पूजा के समय पति और पत्नी आपस में 

मिलाप करे. और फिर देखे प्रभु का चमत्कार ही चमत्कार

उपरोक्त का लाभ उठायें भगवान  में मन लगाएं , परिवार में  मंगलमय ही मंगलमय  होगा और अधिक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग को पढ़ाते रहें

 
पंडित टी0 पी0 त्रिपाठी

मोबाइल नंबर  -  9721391805

No comments:

Post a Comment